Home / Chhattisgarh / Janjgir Champa ब्रेकिंग: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी हिरासत में, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Janjgir Champa ब्रेकिंग: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय आरोपी हिरासत में, बच्ची अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी कोu हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पर 8 वर्षीय बच्ची को अपने घर की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची चिकित्सकों की निगरानी में है।

मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के साथ ही मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *