Home / Chhattisgarh / CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम की बदलेगी चाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी त्योहार का मजा? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम की बदलेगी चाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी त्योहार का मजा? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

ख़बर शेयर करें:

CG Weather Today : रायपुर. पोस्ट मानसून सीजन में हुई बारिश ने छत्तीसगढ़ के मौसम को भी प्रभावित किया. नवंबर का आगाज बारिश की गतिविधि के साथ हुआ, जो अब थमने के आसार हैं. इसके साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. आने वाले दिनों में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ेगा. राजधानी में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. 

CG Weather Today : थम गई बारिश 

मौसम विभाग ने मुताबिक, प्रदेश में बारिश पूरी तरह से नहीं थमी है. पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है. गुरुवार को कुछ जगहों पर हलकी बारिश हुई. सरायपाली में 3 सेमी और कोंटा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. 

CG Weather Today : रायपुर में धनतेरस पर गिरेगा पानी ?

राजधानी में त्यौहार पर मौसम साफ़ रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

3 डिग्री तापमान में गिरेगा

प्रदेश के कई हिस्सों में आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि 7 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा. वहीं अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस के करीब गिर सकता है. 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *