बिलासपुर, 07 नवंबर 2026। शहर के करबला क्षेत्र में शनिवार को दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान आ गईं। दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। एहतियात के तौर पर दुकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, दोनों दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।







