Home / Chhattisgarh / CG ACCIDENT: बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर..हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल

CG ACCIDENT: बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर..हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल

रायगढ़, 24 सितम्बर। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सुबह बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे हुए इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, करीब 40 यात्रियों को लेकर एक बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर रवाना हुई थी।

इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है।दुर्घटना के चलते धरमजयगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *