मुंबई । इम्तियाज अली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ की रिलीज डेट सामने आ गई है।
READ MORE: नील वैगनर ने की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
इसमें फिल्म से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी दमदार जोड़ी से धमाका करने के लिए तैयार है। हालांकि, ये मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। ये मूवी 12 अप्रैल, 24 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


