0 जारी आदेश के अनुसार 24 फरवरी से 08 मार्च महाशिवरात्री तक 14 दिन शराब दुकान बंद रहेगी।
राजिम, 24 फरवरी । राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान राजिम समेत आसपास की शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसका आदेश आबकारी विभाग ने जारी कर दिया है।
READ MORE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना
जारी आदेश के अनुसार 24 फरवरी से 08 मार्च महाशिवरात्री तक 14 दिन शराब दुकान बंद रहेगी, यह आदेश गरियाबंद जिले के राजिम में मेला स्थल के आस पास, रायपुर जिले के नवापारा व धमतरी जिले के मगरलोड समेत कुल 6 शराब दुकान को बंद रखने के लिए है।



