मुंबई । रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों की शादी में सिर्फ 4 दिन बचा है और शादी की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं दोनों के शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह और उनका परिवार भी जैकी के घर पहुंचा। वहीं अब हाल ही में शादी से पहले कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही कपल ने बप्पा को अपनी शादी का पहला कार्ड भी भेंट किया है।
शादी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रकुलप्रीत-जैकी भगनानी

