गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कबीरधाम पुलिस ने लगभग 2 करोड़ का गांजा किया जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा,16 फरवरी  गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीरधाम पुलिस ने लगभग 2 करोड़ का गांजा पकड़ा है।

READ MORE: हादसा: दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु, 4 घायल

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नशा के सौदागरों को टाटा 1109 गाड़ी से ओडिशा से यूपी के आगरा में सप्लाई करते हुए 1050 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है जब्त किए गांजे की कीमत 2 करोड़ आंकी जा रहा है।