आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर्थिक सहायता स्वीकृत

February 14, 2024 Off By NN Express

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

READ MORE: लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें : कलेक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी तहसील के ग्राम कोड़ेगांव रैयत के जयलाल मरकाम की पेड़ का डंगाल गिरने से मृत्यु हो गई इसके फलस्वरूप उनकी पत्नी हीरोबाई मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है इसी तरह स्थानीय महिमा सागर वार्ड के  अजय कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनकी पत्नी अंजुला कश्यप को चार लाख रूपये तथा ग्राम सारंगपुरी के नरेन्द्र निषाद की रूद्री बैराज में डूबने से मृत्यु होने के मद्देनजर उनकी पत्नी रेखाबाई निषाद को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है