DAILY HOROSCOPE 14 FEBRUARY 2024: जाने आज का राशिफल, किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में न आएं कर्क राशि वाले.

DAILY HOROSCOPE 14 FEBRUARY 2024: जाने आज का राशिफल, किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में न आएं कर्क राशि वाले.

February 14, 2024 Off By NN Express

मेष- आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत उन्नति कारक रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में बाधाएं कम होगी। आए के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें। व्यर्थ वाद विवाद से आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी। धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी के बाहर सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ- आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी प्रेम संबंध में अकारण मतभेद हो सकते हैं। खराब आर्थिक स्थिति अपमान का कारण बनेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को दूर देश अथवा में विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। राजनीति में विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यापार में आय एवं व्यय की समानता रहेगी। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे।

मिथुन- आज शेयर, लॉटरी से धन लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। सुख सुविधा की वस्तुएं घर में लाएंगे। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। जमा पूंजी धन व्यर्थ कार्यों पर खर्च होगा। किसी वरिष्ठ परिजन से अकारण वाद विवाद हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को उनके स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कार्य करने को कहा जा सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से तनाव एवं चिंता बनी रहेगी।

कर्क- आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में अपेक्षित आय न होने से तनाव एवं चिंता बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। कला एवं अभिनय में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। बैंक में जमा पूंजी में धन निकालकर भोग विलास सामग्री पर धन व्यय करेंगे। नौकरी में अकारण व्यवधान आ सकता है। समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग न मिलने से मान सम्मान को ठेस पहुंचेगी। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में दूरियां बढ़ सकती है। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से हताशा के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा बात अधिक बढऩे पर जेल जाना पड़ सकता है।

सिंह- आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। राजनीति में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की हर गतिविधि पर कड़ी दृष्टि रखनी पड़ेगी। किसी नए व्यापार को शुरू करने से बचें। व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र पर पड़ सकता है। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है। उद्योग धंधे में विस्तार की योजना पूर्ण होगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

कन्या- आज कार्य क्षेत्र में आपको विशेष्य सहयोग एवं साहित्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ का अवसर प्राप्त होगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को जानकारियां प्राप्त होने से उत्साह एवं उमंग का संचार होगा। मित्रों संग आंनदायक समय व्यतीत होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी का सहयोग बना रहेगा। राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में तालमेल बिठाने का प्रयास करें। अन्यथा परिजनों के मध्य गलतफहमियां बढऩे की संभावना है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार संग पर्यटक स्थल पर जाने के योग बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में कोई भी निर्णय पूर्ण सोच विचार करें। समाज में मान बढ़ेगा।

तुला- आज कार्य क्षेत्र में परिस्थितियों के अनुसार कार्य करने से लाभ होगा। विद्यार्थियों वर्ग नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचें। कार्य क्षेत्र में समीपस्थ यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के संबंध में अधिक सावधानी रखें। महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष हो सकता है। किसी के बहकावे में न आएं। अपनी बुद्धि विवेक से सही समय पर सही निर्णय लें। भ्रमित होने से बचें। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा। नवीन आय स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक- आज पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में आए के नए स्रोत खुलेंगे। किसी परिजन का दूर देश से घर आगमन होगा। गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन एवं मान प्राप्त होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापारिक योजना की शुरुआत होने की संभावना है। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को अपने बॉस से सराहना एवं सम्मान मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें। परिवार संग मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे।

धनु- आज कार्य क्षेत्र में संयम बना कर रहे। विशेष रूप से सहयोगियों से तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। विरोधी जनों के साथ अधिक तर्क वितर्क आदि से बचें। विरोधियों से सावधान रहे। जब तक कार्य न हो। जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें। अत्यधिक परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है। नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी।

मकर- शासन प्रशासन के कार्य करने में सफल होंगे। किसी वरिष्ठ परिजन का मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग हैं। फोर्स से जुड़े लोगों को शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में जनता से अपार जन समर्थन मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। करवास से मुक्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ- आज कार्य क्षेत्र में आने वाली विभिन्न बढ़ते कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी अनचाही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। अथवा किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में चली आ रही बाधाएं कम होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन- आज माता-पिता से अकारण मतभेद हो सकते हैं। भूमि संबंधी कार्य के होने की संभावना है। व्यर्थ वाद विवाद से बचें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। कोई भी नया कार्य करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। पेट दर्द होने से कार्य क्षेत्र में असुविधा होगी। राजनीति में विरोधी प्रबल सिद्ध हो सकते हैं। परिवार में कोई अत्यधिक तनाव देने वाला काम यकायक सामने आ सकता है। व्यापार में विघ्न बाधा आने से आपका मूड खराब हो जाएगा। कोई कीमती वस्तु अथवा धन चोरी हो सकता है। शराब पीकर उत्पादन करने पर हवालात में जाना पड़ सकता है।