Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : नहीं टूटेगा अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता, हर्षवर्धन रोकेगा दोनों का तलाक

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि मनीष, अक्षरा को लेकर घर आता है। वह काफी गुस्सा होता है कि अक्षरा ने उसे धोखा दिया। वह बिना उसे बताए बिरला हाउस रह रही थी। अब घर आने के बाद मनीष कहता है कि वह बतौर पिता फेल हो गया है। वहीं अक्षरा कहती है कि आप नहीं बल्कि मैं बतौर बेटी फेल हुई हूं। अक्षरा, मनीष से माफी मांगती है, लेकिन वह नहीं मानता। वहीं अब जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु तलाक लेने वाले हैं। हालांकि दोनों के अलग होने पर अब हर्षवधन दोनों की राहों को फिर साथ लाने वाला है क्योंकि उसके लिए दोनों ने बलिदान दिया था। तो देखते हैं कि क्या हर्षवर्धन दोनों का तलाक रोक कर उन्हें साथ लाएगा या नहीं।

मंजिरी चाहती है दोनों हो जाएं एक

वहीं मंजिरी बस ये सोच रही है कि कैसे दोनों ने अपने रिश्ते को गलत वजह से खत्म करने का फैसला ले लिया है। वह चाहती है कि कैसे भी करके दोनों साथ हो जाएं। अभिमन्यु जब मंजिरी का बीपी चेक करने और उसे दवाई देने जाता है तो मंजिरी उससे चेक करवाने के लिए मना कर देती है। वह कहती है कि अब उसका बीपी चेक वह नहीं करेगा। 

अभिमन्यु इस बात को सुनकर टूट जाता है और कहता है कि आप मुझसे बात करो, मुझे डांटो, मारो, लेकिन नाराज मत रहो। लेकिन मंजिरी कुछ नहीं सुनती और वहां से उसे जाने को कहती है।

आरोही और नील के रिश्ते का पता चलेगा

वहीं अक्षरा और अभिमन्यु को आरोही और नील के रिलेशनशिप के बारे में पता चलेगा जिससे दोनों को झटका लगेगा। नील, अभिमन्यु को बताएगा कि वह आरोही से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। वहीं अक्षरा जानती है कि आरोही, नील का बस इस्तेमाल कर रही है। वह उससे नहीं बल्कि उसके पैसे और स्टेटस से प्यार करती है। अब अक्षरा का मकसद है कि वह नील को आरोही का सच बताए।अभिमन्यु जहां डिसाइड करता है कि वह अपने भाई के प्यार और उसके रिश्ते को पूरा सपोर्ट करेगा तो वहीं अक्षरा इस रिश्ते को तोड़ना चाहती है। अब दोनों अपने-अपने भाई-बहन को लेकर फिर एक-दूसरे के सामने खड़े होंगे।