ED Raid: प्रवर्तन निर्देशालय ( ईडी ) ने मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबियों के आवास में छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में ये छापेमारी हुई है। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के आवास सहित लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
ED का अरविंद केजरीवाल के करीबियों के आवास में छापेमारी, आवास सहित लगभग 10 स्थानों पर तलाशी

