इंदौर । शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पति ने चरित्र शंका के शक में चाकू से पत्नी का गला काट दिया। बाद में पति ने खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना चोइथराम सब्जी मंडी की है। जहां दोनों पति-पत्नी सब्जी मंडी में मजदूरी का काम करते हैं। पत्नी आरती की हालत गंभीर है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति ने चरित्र शंका के शक में चाकू से पत्नी का गला काटा, मामला सीसीटीवी में कैद

