मफलर से मुंह ढककर राम मंदिर गए अनुपम खेर

भीड़ में गुपचुप किए दर्शन

मुंबई । 22 जनवरी को राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 23 जनवरी को रामलला के पहले दिन दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा था पुलिस-प्रसानन का भी भीड़ को काबू करने में पसीना छूट गया था। वहीं, इसी भीड़ में बॉलीवुड के एक वेटरन एक्टर भी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर मफलर से अपना मुंह छिपाकर राम लला के दर्शन करने पहुंचे थे, ताकि लोग उन्हें पहचान न ले। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर थे, जो मंगलवार की सुबह भगवान राम के दर्शन करने के लिए आम आदमी की तरह मंदिर पहुंचे थे।

Read More: ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टा पर इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है,इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कृपया अंत तक देखे- कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद्गद् हो उठा लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा थाजब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, भैया जी मुँह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया! जयश्रीराम