छत्तीसगढ़: कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपए मंजूर

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर ग्राम अरसनारा में सरस्वती शिशु मंदिर के पास कक्ष निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।