अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल में सिरौली ग्रामवासी बने गवाही

अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल में सिरौली ग्रामवासी बने गवाही

January 22, 2024 Off By NN Express

भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों ने सुख समृद्धि की कामना की

मनेन्द्रगढ़। आज स्थानीय ग्राम सिरौली के हनुमान मंदिर में संयुक्त कलेक्टर सीएस पैकरा, जिला पंचायत सीईओ अनिल अग्निहोत्री, तहसीलदार नीरजकान्त तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ रघुनाथ राम खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, मंडल संयोजक मनेन्द्रगढ़ संजय श्रीवास्तव, ग्राम सरपंच अमोल सिंह  सहित स्थानीय श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

इस अवसर पर जिला स्तरीय मानस गायन उत्कृष्ट रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। जिसमें श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। साथ ही जिले के सभी विकास खंडों के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसी तरह गांव के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई। इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।