छत्तीसगढ़: अवैध धान परिवहन पर  लगातार कड़ी कार्यवाही

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर  लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है देवभोग एस डी एम सुश्री अर्पिता पाठक ने बताया कि कल देर शाम देवभोग अनुविभाग के अंतर्गत मगररोड़ा एवं झाखरपारा चेकपोस्ट में अवैध धान परिवहन करते 2 वाहनों पर जप्त कर कार्यवाही की गई है

Read More: स्वरोजगार के लिए आवेदन 23 तक

जिसमें वाहन क्रमांक सीजी-23 जे-3028 एवं ओडी 26 7259 से 60-60 का अवैध परिवहन किया जा रहा था इसी प्रकार देवभोग अनुभाग अंतर्गत किसानों द्वारा अलग-अलग गांवों में 537 किसानों के 577.62 हेक्टेयर रकबा समर्पण एवं 29961.4 क्विंटल धान समर्पण कराया गया है उन्होंने बताया कि देवभोग अनुविभाग अंतर्गत 15 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए है। जहाँ चौबीस घंटे सातों दिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्यवाही की जा रही है  मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान की परिवहन पर लगातार नजर रखकर कार्यवाही की जा रही है धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है