IND vs ENG: ‘कुछ तो गड़बड़ है दया…’ मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से Rohit Sharma गायब, भड़के फैंस

IND vs ENG: ‘कुछ तो गड़बड़ है दया…’ मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से Rohit Sharma गायब, भड़के फैंस

January 13, 2024 Off By NN Express

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का शुक्रवार रात एलान हो गया। इस बीच मुंबई इंडियंस ने टीम का एक पोस्टर जारी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुंबई इंडियंस के फैंस अब फ्रेंचाइजी के इस पोस्टर को देख भड़क गए हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय टीम का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाले स्क्वाड को दर्शाया गया। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के कटआउट शामिल हैं, लेकिन पोस्टर से रोहित शर्मा को गायब कर दिया गया।

फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

इसे लेकर फैंस भड़क गए हैं। ऐसे फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रोहित के फैंस ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया…कुछ तो गड़बड़ है। साथ ही फैंस ने एमआई पेज को अनफॉलो करने की अपील की है।



मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया है कप्तान

बता दें कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले एमआई ने रोहित से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीन ली थी। एमआई ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक को मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले खरीदा था। मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर भी फैंस ने आपत्ति जताई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम:-

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), केएस भरत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान