मुंबई । आर्या सीजन 3 का अंतिम वार 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। जिसमें सुष्मिता एक बार फिर दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार में दिखाई देंगी। बता दें कि आर्या 3 से पहले इसके 2 सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था। वहीं दूसरा सीजन 2021 में आया था। इसमें भी सुष्मिता सेन की मजेदार एक्टिंग नजर आई थी। इन दोनों सीजन के सुपरहिट होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि आर्या 3 में भी सुष्मिता सेन की अदाकारी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहेगी। वहीं आपको बता दें कि आर्या 3 में भी पहले और दूसरे पार्ट की तरह अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
आर्या-3 के रिलीज डेट का ऐलान

