BREAKING NEWS : पुलिस लाइन में हवलदार की मौत, वजह जानने जाँच में जुटे अधिकारी

रायपुर, 18 अक्टूबर  रायपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. रायपुर पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत हो गई. पुलिस लाइन में स्थित बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवलदार की देर रात मौत हो गई.

पुलिसकर्मी का नाम विजय खलखो बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार हवलदार विजय खलखो बटालियन के कंपनी कैंप में बनी बैरक के ए ब्लॉक में रहता था,बताया जाता है कि पुलिस लाइन की बैरक के दूसरे माले से गिरकर हवलदार की मौत हुई है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.विजय खलखो CAF की 2nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था. सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे