छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट : सहायिका के पद पर होगी भर्ती, आंठवी पास ले सकते हैं हिस्सा, जानें आवेदन की अंतिम तिथि…

बलौदा बाजार, 06 जनवरी । महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में मिनी आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी।

Read More: T20 World Cup 2024: ‘भारत के लिए कुछ खास करना चाहेंगे रोहित-विराट’, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूर्व स्पिनर ने कही मन की बात

जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 1 पद के लिए बाघमाड़ा शामिल है सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है।

आवेदन करने के अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान के पते पर अपना आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है