आखिर कौन है मीरा मांझी? जिसे PM नरेंद्र मोदी ने लिखी चिट्ठी और भेजे कई उपहार

अयोध्या: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखी और उनके परिवार के लिए कई उपहार भेजे।

Read More: मुख्यमंत्री की बहन पहुंची कांग्रेस मुख्यालय..ले रही हैं पार्टी की सदस्यता, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला योजना की जिस 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी, उन मीरा मांझी को पत्र लिखकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी के परिवार के लिए उपहार भी भेजे हैं प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजे गए उपहार में एक चाय-सेट और ड्राइंग बुक के अलावा कई अन्य उपहार भी शामिल हैं। मीरा मांझी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं