मुख्यमंत्री की बहन पहुंची कांग्रेस मुख्यालय..ले रही हैं पार्टी की सदस्यता, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री की बहन पहुंची कांग्रेस मुख्यालय..ले रही हैं पार्टी की सदस्यता, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

January 4, 2024 Off By NN Express

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन और वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मीला के अगले सियासी कदम का खुलासा हो चुका हैं वह आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं जा रही हैं। पार्टी प्रवेश के लिए वह कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय दफ्तर पहुँच चुकी है

READ MORE: छत्तीसगढ़: जवान ने खुद को मारी गोली,स्थिति काफी नाजुक

पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में वाईएस शर्मिला कांग्रेस प्रवेश करेंगी इसके साथ ही शर्मीला की पार्टी वाईएसआरटीपी का विलय भी कांग्रेस के साथ हो जाएगा। कहा जा रहा हैं कि कांग्रेस शर्मिला को प्रदेश में जगन मोहन के विकल्प के तौर पर पेश करेगी कयास लगाए जा रहे हैं कि आलाकमान उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकती है।

कौन हैं YS शर्मिला


वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। इनके पिता YSR संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है वे कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री रहे हैं। चॉपर क्रैश में उनका निधन हो गया था। साल 2012 में YS के बटे जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस छोड़ी थी और खुद की YSRCP पार्टी का गठन किया था।

इस दौरान जगन के साथ कांग्रेस के 18 विधायक भी गए थे। 18 विधायक भी कांग्रेस से अलग हो गए थे पूर्व में बहन शर्मिला जगन मोहन के साथ थी लेकिन मतभेदों के बीच उन्होंने अपनी नई पार्टी वाईएसआरटीपी का गठन कर लिया।