छत्तीसगढ़: सारंगढ़ आईटीआई छिंद में 5 जनवरी को सुजुकी कंपनी के लिए भर्ती कैम्प

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जनवरी I सुजुकी कार कंपनी द्वारा सारंगढ़ आईटीआई बिलासपुर रोड छिंद में 5 जनवरी 2024 को सुबह 9.30 बजे सिर्फ पुरूष वर्ग के लिए निःशुल्क भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया है।

Read More: कोरबा: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से जिले में PM जनमन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इसमें दसवीं उत्तीर्ण, आईटीआई पास (ट्रेड-फीटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशयन, मोटर, डीजल और ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल और डाइ मेकर, पीपीओ, ऑटोमोबाइल, पेंटर जनरल) होना चाहिए। इच्छुक सभी दस्तावेज की ओरिजनल और फोटोकॉपी सहित पासपोर्ट फोटो साथ में लाएं। यह भर्ती हंसलपुर गुजरात प्लांट के लिए की जा रही है अधिक जानकारी के लिए 7017686498 पर संपर्क किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की फीस की जरूरत नही है ।