छत्तीसगढ़: 100 टन सब्जियां छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी जाएगी, CM साय ने ट्विटर पर बताया कि….

रायपुर,02 जनवरी । 100 टन सब्जियां छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी जाएगी सीएम साय ने ट्विटर पर बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है।

Read More: छत्तीसगढ़: सेंट्रल GST की टीम ने पैकेजिंग फैक्ट्री में छापा मारकर 2.66 करोड़ का स्टॉक किया जब्त,फैक्ट्री मालिक के घर की तलाशी लेने पर 2.88 करोड़ रुपए कैश भी मिला

मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं