ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की आयु में निधन

75 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई  ।  ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टॉम के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। परिवार की तरफ से बताया गया है कि विल्किंसन की शनिवार को घर पर मृत्यु हो गई।  इस दौरान उनकी पत्नी और उनका परिवार उनके साथ था। हालांकि अब तक एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। परिवार इस समय गोपनीयता चाहता है।