Kajol AI Images: AI आज हर किसी की लाइफ का एक खास हिस्सा है। किसी भी काम को करने के लिए लोग अब एआई का सहारा लेते हैं। एआई एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए लोग फोटो भी तैयार करते हैं। कुछ समय पहले ही कटरीना कैफ ने ‘मैरी क्रिसमस’ स्टार की एआई वर्जन में लेटेस्ट तस्वीरों शेयर की थीं। अब काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एआई वर्जन में बनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर उनके फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
काजोल ने शेयर की फोटो
आज शुक्रवार को एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। यह फोटोज उनके एआई वर्जन की है। इन फोटोज में उनका विलेन का अवतार देखने को मिल रहा है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘आखिरकार मैं इस विचार को घर ले आई, यह सार्थक है। मुझे यह पसंद है, शायद किसी दिन इसे आजमाएं’। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा ‘मेरा विलेन इरा शुरू और मेरा हैनिबल लुक’। फोटोज में काजोल का लुक बिल्कुल हैनिबल सीरीज के करैक्टर की तरह लग रहा है। इन फोटो में वह ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं।
फैंस ने काजोल को बताया हॉट विलेन
जैसे ही काजोल ने हैनिबल विलेन के लुक में खुद की झलक फैंस के साथ शेयर की, तो उनके फैंस ने जमकर इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ फैंस ने काजोल को हॉट विलेन बताया, तो कुछ ने उन्हें सच में इस सीरीज का हिस्सा बनने और उस तरह की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए भी कहा। एक यूजर ने लिखा ‘वाह, मुझे लुक 2 बहुत पसंद है और मैं इसमें आपको एक बदमाश और शानदार अभिनय करते हुए देखना चाहता हूं’। उनके फैंस इन तस्वीरों में उन्हें देखते रह गए हैं।


