शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मोबाइल न देने पर बच्चे ने ख़ुदकुशी कर ली। मोबाइल के कारण आत्महत्या की आठ दिन में यह दूसरी घटना है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक़ घटना सोमवार की धनश्री नगर की है। 15 वर्षीय मोहित पुत्र मांगीलाल मोर को स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आटो रिक्शा चालक ने फांसी लगाई
एमआइजी थाना क्षेत्र में आटो रिक्शा चालक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने एक महिला पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक रुस्तम की चाल निवासी बालकिशन मोदिया पहले मकान बनाने का काम करता था। फिलहाल वह आटो रिक्शा चला रहा था। सोमवार को उसने फांसी लगा ली। स्वजन ने कहा कि गोटू का चाल निवासी एक महिला डेढ़ लाख रुपये को लेकर परेशान कर रही थी। सोमवार को बालकिशन ने दूसरी पत्नी के घर जाकर जान दे दी।


