घर पर इस तरह बनाएं पापड़ की सब्जी, इतना स्वदिष्ट कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

सामग्री :

3 मीडियम पापड़, 1 कप फेंटा हुआ दही, 2 चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

विधि :

  • सबसे पहले पापड़ को फ्राई कर लें।
  • इसके बाद पैन में तेल गर्म करें, इसमें जीरे का तड़का लगाएं।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
  • इसे थोड़ी देर तक भूनें, इसके बाद दही डालें।
  • इस मिश्रण को तब तक भूनें, जब तक तेल न छोड़ें।
  • अब इसमें पानी डालें, जब यह उबलने लगे तो पापड़ के छोटे-छोटे पीस तोड़कर डालें।
  • इसे कुछ मिनटों के लिए पकाएं, बाद में गैस बंद कर दें।