फैन ने सलमान खान के हाथ पर किया किस, महिला के बर्ताव पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, वीडियो वायरल

Salman Khan Video: अभिनेता सलमान खान के चाहने वालों की कमी नहीं है। 1988 में डेब्यू करने वाले 57 साल के सलमान आज भी फैंस के दिलों के राजा हैं। जिस तरह फैंस उनके लिए दीवाने हैं, भाईजान भी उनका अभिवादन करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मुंबई में ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट हुई, जहां बी-टाउन के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आए। पार्टी में रंग जमाने के बाद जब हैंडसम हंक घर की ओर जा रहे थे, उस वक्त उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सलमान खान के हाथ पर महिला ने किया किस

हुआ यूं कि भारी सिक्योरिटी के साथ सलमान खान पार्टी से निकले और कार में बैठने जा ही रहे थे कि एक महिला ने उन्हें पीछे से आवाज दी। सलमान ने कार का दरवाजा खोल लिया था और बैठने जा रहे थे, लेकिन महिला की आवाज पर वह तुरंत पलटे और उनके साथ फोटो खिंचवाई। सलमान की जिगरी फीमेल फैन ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनके हाथों को चूमा और बार-बार उन्हें आई लव यू कहा।

सलमान खान ने महिला के इस जेस्चर को बहुत विनम्रता से लिया और फोटो खिंचवाया। वह बार-बार उन्हें अपने प्यार का इजहार करती रहीं। इसके बाद कुछ और महिला व लड़कियों ने सल्लू मियां के साथ सेल्फी ली। इस दौरान एक छोटी सी बच्ची बार-बार उन्हें आई लव यू कहती दिखाई दी, जिसका जवाब भाईजान ने बड़े प्यार से दिया। यह दिखाता है कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

आखिरी बार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में किक 2टाइगर वर्सेज पठान और द बुल जैसी फिल्में शामिल हैं।