धमतरी,03 दिसम्बर । कुरुद से बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर 8090 वोटों से चुनाव जीत गए है। छग में बीजेपी की सरकार बनना अब लगभग तय हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। बात करें भरतपुर सोनहत सीट की तो यहां 13वें राउंड में कांग्रेस के गुलाब कामरो को पछाड़ते हुए भाजपा की उम्मीदवार रेणुका सिंह 5433 वोट से आगे चल रही हैं।



