Ind Va Aus : बुमराह ने किया मिचेल मार्श के बाद स्टीव स्मिथ का शिकार

अहमदाबाद । भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बुमराह की गेंद वॉर्नर के बल्ले से निकली और स्लिप की ओर गई। गेंद कोहली और शुभमन गिल के बीच में से निकल गई। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह देखते रहे और गेंद को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

लेकिन दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श 15 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। मार्श के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। लेकिन सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ नौ गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।