Bank Holidays Nov 2023 : दिवाली से पहले फटाफट निपटा लें जरूरी काम, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

Bank Holidays Nov 2023: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली पड़ने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम है या फिर दिवाली के लिए कुछ खरीदारी करने के लिए पैसे निकालने हैं तो फटाफट कर लिजिए।

क्योंकि, इस महीने 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें महीने के सभी रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है।

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, कुछ बैंकों में रिजनल फेस्टिवल पर छुट्टियां रहती हैं। छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।

यहां देखे लिस्ट-

  • 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहे।
  • 10 नवंबर को वंगाला महोत्सव के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंकों में हॉलीडे रहेगा।
  • भारत के ज्यादातर राज्यों में बैंक 11 से 14 नवंबर तक बंद रहेंगे।
  • 15 नवंबर को भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया के मौके पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 नवंबर को छठ पर्व के कारण बिहार और छत्तीसगढ़ में बैंकों में हॉलीडे रहेगा।
  • 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • चौथे शनिवार और रविवार, गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण बैंक 25-27 नवंबर तक लंबे वीकेंड पर बंद रहेंगे।
  • कनकदास जयंती के अवसर पर 30 नवंबर को कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।