CG NEWS: जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन के लिए 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर,31 अक्टूबर  कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन को आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।   जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम गरईबंध निवासी साधनी बाई का आग से जलने से 04 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कोड़ा राम भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।