मुंबई । नवंबर सीरीज के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। BSE सेंसेक्स 370 अंकों की बढ़त के साथ 63,518 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी भी 100 अंकों के उछाल के साथ 18,967 के लेवल पर आ गया है। बाजार की तेजी में बैंकिंग और मेटल सेक्टर सबसे आगे कारोबार करते दिख रहे हैं।
Top Gainers
निफ्टी में बजाज ऑटो, इंफोसिस, हिंडाल्को टॉप गेनर हैं।
आज सुबह, GIFT Nifty भी हरे निशान में ट्रेड करता दिखा रहा था। वहीं, एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।


