भोपाल। भोपाल में लगातार गुंडा बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर चलने के बाद भी क्राइम रेट में कमी नहीं आ रही है। शहर में एक हिस्ट्रीशीटर का वीडियो तमंचा लहराते हुए काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शाजिल बाइक पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाया है। बताया जाता है कि फरारी के दौरान आरोपी ने फायर भी किए थे। वीडियो शहर के वीआईपी (VIP) रोड के बड़े तालाब के पास का है। अपराधी का शाजिल हिस्ट्रीशीटर बदमाश और छोला और ऐशबाग थाने क्षेत्र का वांटेड बदमाश है। वहीं आचार संहिता के दौरान तमंचा लहराने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे है।


