Urvashi Rautela Iphone Lost Ind vs Pak: वनडे विश्व कप 2023 का 13वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया। मैच को देखने के लिए कई दूर-दूर से लाखों दर्शक और कई सितारे पहुंचे थे। भारत-पाक मैच को देखने के लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पहुंची थी।
इस दौरान एक्ट्रेस के साथ बड़ घटना घटी हुई। उर्वशी रौतेला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी कि उनका गोल्ड वाला आईफोन स्टेडियम में कहीं गुम हो गया था।
IND vs PAK: Urvashi Rautela का अहमदाबाद स्टेडियम में गुम हो गया Iphone
.jpg)
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भारत-पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच होने वाली मैच का लुत्फ उठाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थी। उर्वशी का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन स्टेडियम में खो गया। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर दी। उन्होंने लिखा कि मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है।
https://x.com/UrvashiRautela/status/1713476472000700456?s=20
प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें। उन्होंने अपने पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस को टैग किया है। बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपने स्टेडयिम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भारत को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी। उरव्शी नीले रंग की ड्रेस पहनकर बेहद ग्लैमर्स लग रही थी। फैंस को उनका ये लुक पसंद आया।


