कोरबा, 14 अक्टूबर । कोरबा नगर के पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपड़ा व्यावसायी ओमप्रकाश गुप्ता के 9 वर्षीय बालक धीरज गुप्ता की लाश खरसिया नहर मे बरामद की गई हैं। जहां खरसिया पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोरबा शहर के पं. रविशंकर शुक्ल नगर के दादर रोड़ वार्ड क्रमांक-31 जल विहार कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के 9 वर्षीय बालक धीरज गुप्ता 8 अक्टूबर दोपहर से घर के सामने से एकाएक गायब हो गया था, जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
लापता बालक के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में काफी खोजबीन की मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसकी शिकायत ओमप्रकाश गुप्ता ने मानिकपुर चौकी में दर्ज करवाई। जिसकें बाद कोरबा पुलिस ने जिले के सभी थानों के आलावा समीपवर्ती जिलों के थाने में भी इस घटना से अवगत कराया। जहां रायगढ़ जिले के खरसिया के नहर में एक बच्चें की लाश मिलने की सूचना मानिकपुर पुलिस को मिली।
सूचना मिलने पर मानिकपुर के स्टाफ लापता बच्चें के परिजनों के साथ बच्चे को चिन्हाकिंत करने खरसिया 13 अक्टूबर को पहुंचे। परिजनों ने बच्चों के शरीर में बचपन के दाग व गले की हार से उसकी पहचान की। खरसिया पुलिस ने लाश को पंचनामा कर मर्रचुरी में रखा है। रात ज्यादा होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 14 अक्टूबर को लाश की पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।


