Home / Chhattisgarh / बिलासपुर में रेलिंग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 36 हजार का सामान और ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर में रेलिंग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 36 हजार का सामान और ट्रैक्टर जब्त

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 15 नवंबर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग, जिसकी कीमत 36 हजार रुपये है, बरामद की गई है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रसाद पंडा ने 14 नवंबर 2026 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच सैदा तिवारी पारा, सैदा में नेशनल हाईवे किनारे लगी लगभग 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर की मदद से चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई।

प्रार्थी की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 1050/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ SP रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपी साहू (20 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 01, सकरी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 12 मीटर लोहे की रेलिंग और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AA 8341 जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त SP (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर SP (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में TI निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में सकरी पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *