Home / Entertainment / शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग के गाने ‘तू मिल जाए’ की मेकिंग की झलक आई सामने, कोरियोग्राफर पियूष भगत ने शेयर किए BTS फोटोज

शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग के गाने ‘तू मिल जाए’ की मेकिंग की झलक आई सामने, कोरियोग्राफर पियूष भगत ने शेयर किए BTS फोटोज

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। कोरियोग्राफर पियूष भगत ने फैंस के साथ तू मिल जाए गाने की मेकिंग की झलक शेयर की है। यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं और साथ ही अपने कोरियोग्राफर के संग लोगों का दिल जीत रहा है।

शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर किंग से इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ गाना तुम मिल जाए ने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, दरअसल यह गाना हर प्लेटफॉर्म पर चार्ट टॉपिंग फेवरेट बना हुआ है। यह गाना जबरदस्त पॉपुलैरिटी अपने नाम कर रहा है और इस तरह से इसने औरमैक्स मीडिया के औरमैक्स हार्टबीट टॉप 5 सॉन्ग्स में नंबर 1 पोजीशन अपने नाम की है और साथ ही साथ जियोसावन पर भी टॉप पर बना हुआ है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर सोशल मीडिया फीड्स तक, यह गाना लिस्नर्स के जहन में बस गईं है, ऐसे में फैंस इसके हुक स्टेप्स को रीक्रिएट करते हुए ऑनलाइन नए वर्जन शेयर कर रहे हैं।

गाने में रोमांटिक अपील डालने के लिए कोरियोग्राफी की भी खूब तारीफ हो रही है, गाने के मूव्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूबसूरती से पेश कर रहे हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ रही है। जैसे कि फैंस अब खुद को गाने के सिग्नेचर स्टेप्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं, ऐसे में कोरियोग्राफर पियूष भगत ने फैंस को ट्रीट देते हुए गाने की मेकिंग का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर पियूष ने गाने की कोरियोग्राफर शाजिया सामजी के साथ केपटाउन शेड्यूल की कई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को शूटिंग की झलक दिखाई और कैमरे के पीछे हुए कुछ खास पलों से भी रूबरू कराया।

तस्वीरों की इस सीरीज को शेयर करते हुए पियूष ने लिखा, “हमने SRK को इस कार बूथ से शूट किया था। (जाहिर है, फोन से नहीं।)”

https://www.instagram.com/p/DfuXigwirFv/?img_index=6&cplk=ZnFiNjMwanZlY2k5

शाहरुख खान स्टारर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *