Ramayana Box Office Collection Day 10: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म कीर्तिमान रचती नजर आ रही है. इस फिल्म ने शनिवार को एक बार फिर से उछाल दर्ज की है. रामायण ने दो बड़ी फिल्मों का खेल तमाम कर लिया है.
वहीं ये फिल्म जरा से अंतर से RRR का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई. मगर रविवार को निश्चित ही ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहेगी. इसकी पूरी संभावना नजर आ रही है. अब इस फिल्म का अगला बड़ा टारगेट धुरंधर पार्ट 1 है. धीरे-धीरे ये फिल्म देश की सबसे बड़ी मूवी बनने की ओर बढ़ रही है. 10 दिन में ही ये भारतीय सिनेमा की टॉप 7 फिल्म में शामिल हो चुकी है.
रामायण फिल्म अगर एक महीने तक टिकी रहती है तो ये अपना बजट पार कर सर्पलस की ओर तेजी से बढ़ सकती है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म विदेश में भी 400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. अब आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है और RRR का रिकॉर्ड तोड़ने से ये मूवी कितनी दूर है.
रामायण ने कितने कमाए?
शनिवार के दिन रामायण फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 72.90 करोड़ कमाए हैं. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 30 करोड़ रुपये का रहा है. ऐसे में इस फिल्म का 10वें दिन का कुल कलेक्शन 117 करोड़ रुपये का हो गया है. रामायण फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 685.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के माामले में 819.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म की कुल कमाई 1228 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
2 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
रामायण ने शाहरुख खान के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 1160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जिसे बड़ी आसानी से रामायण ने पीछे छोड़ दिया. वहीं दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 1215 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब देखने वाली बात होगी कि ये मूवी आगे किन फिल्मों का खेल तमाम करती है.







