0.संसदीय सचिव श्री निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर एवं
पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित
बालोद, 26 सितंबर 2023। कलेक्टोरेट परिसर बालोद में आज छत्तीसगढ़ महतारी के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


