दुर्ग, 23 सितंबर । आज दिनांक 23 सितंबर 2023 को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw श्रीमति मीता पवार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू और रक्षा टीम के द्वारा शहर के गणेश पंडालो में आने वाले लोगों को अपनी समान की सुरक्षा हेतु सावधान एवं सतर्क रहने हेतु डेमो देकर बताया गया कि किस प्रकार अपने पहने हुए आभूषणों एवं मोबाइल का , बच्चो का ध्यान रखना, किस तरीके से चैन स्नेचिंग हो सकती है कैसे अपना सामान सुरक्षित रखें एवं इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गयाl ।
DURG POLICE की अपील : भीड़ भाड़ जगह में अपने गहने एवं कीमती सामानों का ध्यान रखें

