आज सुबह 6 बजे देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट कर दिया है। आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। इसका मतलब है कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल इनकी कीमतों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया था। पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। इसके अलावा इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं। इस कारणवश हर राज्य में इसके दाम अलग होते हैं।
आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का रेट 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। देश की तेल कंपनियां जैसे बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आज भी इनकी कीमतों को स्थिर रखने का फैसला किया है। आइए, जानें कि देश के महानगरों के साथ बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।
- मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- पटना: पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 89.54 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
फोन से चेक करें इसके दाम
देश के सभी लोग आराम तुरंत पेट्रोल-डीजल के रेट्स चेक करें इसके लिए तेल कंपनियां उन्हें फोन से इनके दाम चेक करने की सुविधा देते हैं। आप अपने फोन से ताजा रेट्स बड़े आराम से जान सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना है। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी ताजा रेट्स जान सकते है।


