कोरबा, 14 सितंबर । जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है । जिसमे फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता पुत्री और पुत्र भी फूड पॉइजनिंग के चपेट में आए है।
मिली जानकारी के अनुसार खाने बनाते समय सब्जी में छिपकली गिरी थी। जिसे खाना खाने के बाद एक के बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी, सभी को 108 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया रवाना किया गया। यह पूरी घटना शहर से लगे गोढ़ी गांव की है ।


