रायपुर, 10 नवंबर 202। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर निखारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के प्रारूप को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी मिशन के तहत प्रदेश में प्रतिभा पहचान (Talent Hunt) से लेकर पदक प्राप्ति (Medal Prospect) तक खिलाड़ियों के विकास के लिए एक आधुनिक और क्रमबद्ध व्यवस्था तैयार की गई है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
ऐसे होगी जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान मिशन के तहत स्कूलों और विशेष चयन शिविरों के माध्यम से टैलेंट हंट आयोजित किया जाएगा। साथ ही ‘मुख्यमंत्री ट्रॉफी’ के जरिए गांव से लेकर शहर तक की उभरती खेल प्रतिभाओं को खोजकर AMS (एथलीट मैनेजमेंट सिस्टम) में पंजीकृत किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों के विकास और प्रदर्शन की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। मिशन के तहत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की अलग-अलग स्तरों पर व्यवस्था प्रस्तावित है।
3-स्तरीय ट्रेनिंग मॉडल और स्पोर्ट्स साइंस खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए तीन स्तरों पर एक प्रशिक्षण प्रणाली स्थापित की गई है। शुरुआती चरण में फीडर सेंटरों के माध्यम से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद राज्य खेल अकादमियों में खेल-विशिष्ट उन्नत प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अंतिम सत्र में उच्च प्रदर्शन केंद्रों में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और प्रदर्शन विश्लेषण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रथम चरण में इन 6 शहरों में खुलेंगे फीडर सेंटर योजना के पहले चरण में राज्य के प्रमुख संभागों और खेल केंद्रों को शामिल किया गया है। प्रथम चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और जशपुर में फीडर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 10 मुख्य खेलों पर रहेगा विशेष फोकस मिशन के तहत 10 प्रमुख खेल विधाओं में ‘कोर’ और ‘डेवलपमेंट’ समूह बनाए जाएंगे। जिन खिलाड़ियों में पदक जीतने की प्रबल संभावना होगी, उन्हें लक्षित आर्थिक सहायता, बेहतर उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र दिया जाएगा। प्रतियोगिता परिणामों और प्रदर्शन के तय मानकों के आधार पर खिलाड़ियों की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष कोचिंग और आधुनिक सुविधाएं मिशन के तहत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की अलग-अलग स्तरों पर व्यवस्था प्रस्तावित है। शुरुआती चरण में फीडर सेंटरों के माध्यम से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद राज्य खेल अकादमियों में खेल-विशिष्ट उन्नत प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च प्रदर्शन केंद्रों में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और प्रदर्शन विश्लेषण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।





