UP सहारनपुर के सिविल कोर्ट की एक घटना ने लोगों को चौंका दिया ।कोर्ट रूम में जज की सुनवाई के दौरान, एक महिला ने अचानक फर्श पर नागिन डांस करने लगी। नागिन डांस के दौरान महिला की आवाज ने कोर्ट में अलग माहौल पैदा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कैसे नागिन की भाषा में अपने आवाज को उचालती हुई नाचती हुई दिख रही है। इस असामान्य घटना के बाद वह कुछ समय तक नागिन डांस करती रही।लगभग 15 से 20 मिनट तक चलने वाले इस नागिन डांस के बाद महिला अचानक शांत हो गई। जज साहब भी मूंक दर्शक बने देखते रहे।


