CG ब्रेकिंग: कोरबा में एक दर्दनाक हादसा सामने आई ,दो ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत

कोरबा,26 अगस्त ।जिले से फिर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दीपका बाईपास रोड में भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।