उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर नए लुक के साथ सामने आ गई हैं. उर्फी जावेद का नया लुक किसी ड्रेस को काट-पीटकर नहीं बना है. जी हां… इस बार उर्फी जावेद ने देसी गर्ल बनकर लोगों के दिलों पर छुरियां चलाने का इरादा बनाया है।
उर्फी जावेद (Urfi Javed New Look) अपने नए लुक के साथ पैपराजी के कैमरा के सामने आ गई हैं. नए लुक में उर्फी ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है, जो फ्रंट से सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स को कवर कर रहा है. साथ ही उर्फी ने बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट वाली मूव कलर की साड़ी कैरी की है. जिसका पल्लू उर्फी ने ऐसे स्टाइल से लिया है, जिससे वह अपना बोल्ड ब्लाउज जमकर फ्लॉन्ट कर सकें।
ड्रेस को देख लोगों ने जमकर कमेंटबाजी

बीते दिन एक फिल्म की स्क्रीनिंग में उर्फी जावेद (Urfi Javed Dress Ideas) पिंक कलर की स्कर्ट टॉप पर सिर से पैर तक जाली पहनकर पहुंच गई थीं. उर्फी जावेद की जाली वाली ड्रेस को देख लोगों ने जमकर कमेंटबाजी की थी. कभी बतौर टीवी एक्ट्रेस शोबीज में कदम रखने वालीं उर्फी जावेद आज अपने बोल्ड और अतरंगी फैशन से देशभर में पॉपुलैरिटी बटोर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जावेद एकता कपूर की फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं


