मेरे जन्मदिन पर मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ईडी भेजकर अमूल्य तोहफा दिया है : सीएम बघेल

रायपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  बुधवार को केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के छापे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।  

बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं अमित शाह जी!


मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार”।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बुधवार को छत्तीसगढ में फिर दबिश देते हुए रायपुर और भिलाई में ईडी के छापे  मारी की है। इस बार ईडी ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि ईडी सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है।

ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के यहां छापे की कार्यवाही कर रही है।